एसडीएम ने किया पेट्रोल पंप का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी राहत
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बरौलिया में वजीरगंज मार्ग पर नवनिर्मित एक पेट्रोल पंप का उद्घाटन रविवार को जिला पूर्ति अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा और एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में भाजपा नेत्री ममता शाक्य एवं आगरा में तैनात डीएसओ एसपी शाक्य ने दोनों अधिकारियों का स्वागत किया। एसडीएम ने कहा कि वजीरगंज मार्ग पर अब तक कोई पेट्रोल पंप नहीं था, जिससे क्षेत्र के किसानों और वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल लेने के लिए दूर-दराज जाना पड़ता था। अब पेट्रोल पंप खुलने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी और समय व धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि यह पंप क्षेत्र की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है, जिससे आमजन को सीधा लाभ पहुंचेगा। भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए पेट्रोल पंप की स्थापना कराई गई है। यहां शुद्धता के साथ पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं का विश्वास मजबूत होगा। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, रामेश्वर शाक्य, पीडी सिंह, मुकेश चंद्र मौर्य, ब्रजेश कुमार सिंह, वरुण शंखधार, राजाराम शाक्य, पि्रंस कुमार, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।