उपनिरीक्षक शैलेन्द्र चन्द्र पाण्डेय पदोन्नति पाकर बने निरीक्षक

उपनिरीक्षक शैलेन्द्र चन्द्र पाण्डेय पदोन्नति पाकर बने निरीक्षक
उपनिरीक्षक शैलेन्द्र चन्द्र पाण्डेय पदोन्नति पाकर बने निरीक्षक

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह द्वारा उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रोन्नति पाने वाले उपनिरीक्षक शैलेन्द्र चन्द्र पाण्डेय के कन्धों पर स्टार लगाकर अलंकृत किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोन्नति पाने वाले निरीक्षक शैलेन्द्र चन्द्र पाण्डेय का मुंह मीठा कराया गया तथा मन लगन से ड्यूटी करने हेतु बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी । इस दौरान वाचक राजीव कुमार सिंह,प्रभारी सोशल मीडिया सेल विनोद कुमार राय,प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र अनुपमा तिवारी एवं कार्यालय में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।