उपजिलाधिकारी व पूर्ति निरीक्षक ने कस्बा बदोसरांय व रसूलपुर में पेट्रोल पम्पो का निरीक्षण किया
अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। उपजिलाधिकारी और पूर्ति निरीक्षक ने बदोसरांय से सफदरगंज मार्ग कस्बा बदोसरांय मे स्थित भारत पेट्रोलियम,पेट्रोल पम्प व रसूलपुर में स्थित रवि पेट्रोल पम्पो का निरीक्षण किया एंव पेट्रोल पम्प सचांलक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। शुक्रवार की शाम उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज, पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार आदि के साथ बदोसरांय से सफदरगंज मार्ग कस्बा बदोसरांय के पेट्रोल पम्प का निरीक्षण किया जंहा सैकड़ों लोग करपा पिपिया बाइक, बोलोरो इत्यादि वाहनों में डीजल पेट्रोल लेने को पेट्रोल पम्प पर जमा थे। उपजिलाधिकारी ने पेट्रोल पम्प के संचालक से वार्ता कर आवाश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जैन पेट्रोल पम्प डीजल पेट्रोल ग्रामीणों को वितरित किया गया वही रसूलपुर में स्थित रवि पेट्रोल पम्प पर डीजल पेट्रोल नहीं था तेल मंगवाया गया है।









