अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर मसौली में पुलिस का पैदल मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर मसौली में पुलिस का पैदल मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

निष्पक्ष जन अवलोकन नूर मोहम्मद मसौली (बाराबंकी)। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर सीओ रामनगर गरिमा पंथ व प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बड़ागांव में पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क (पूर्वी कचहरी) से शुरू होकर मोहल्ला बड़ीचौक, पुराना अस्पताल, मँझपटिया, नालीपार, आईमाहार और मढ़ीटोला होते हुए पुनः पार्क में समाप्त हुआ। इस दौरान सीओ गरिमा पंथ ने लोगों से डीजे पर किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक या जाति-धर्म विशेष से जुड़े गीत न बजाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी गाना न बजाया जाए, जिससे किसी व्यक्ति या समाज की भावनाएं आहत हों। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि “सब हमारे हैं, सब हमारा समाज है”, इसलिए आपसी सौहार्द बनाए रखें। पैदल मार्च के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, कस्बा प्रभारी अभय गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, अंबेडकर जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष मुनेश्वर प्रसाद गौतम, कृष्ण कुमार गुप्ता, शुभम वर्मा, बीडीसी पप्पू गौतम, अंगद गौतम, मायाराम गौतम, रामसरन गौतम, मानिक चंद्र, प्रदीप कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।