अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर HCL Foundation का भव्य आयोजन, 250 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर HCL Foundation का भव्य आयोजन, 250 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

निष्पक्ष जन अवलोकन V.R.J फतेहपुर (बाराबंकी)। भगौली ग्राम पंचायत में HCL Foundation द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला किसानों, स्वयं सहायता समूह (SHG), ग्राम संगठन एवं CLF की 250 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में चयनित 5 ग्राम पंचायतों के प्रधान, CLF पदाधिकारी, ब्लॉक से ADO ISB सुनील कुमार नंदा, BMM आदित्य मोहन, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी, उपनिरीक्षक योगेंद्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कमलेश कुमार ने की, जबकि संचालन मीनू रावत ने किया। इस दौरान “माटी परियोजना” की जानकारी साझा की गई। पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को सुरक्षा और अपराधों के प्रति जागरूक किया गया तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। वहीं ADO ISB ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कृषि यंत्र प्राप्त करने वाली महिलाओं ने HCL Foundation के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में अतिथियों को मोमेंटो, डायरी, बोतल आदि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर HCL Foundation की टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण और जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।