CM युवा योजना के तहत जनपद में 1000 से अधिक लाभार्थियों को मिला लाभ

CM युवा योजना के तहत जनपद में 1000 से अधिक लाभार्थियों को मिला लाभ

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्‌यमी विकास अभिया योजना' (CM युवा योजना) जनपद में लाभार्थियों के लिए आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही है। जनवरी 2025 में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू की गई इस योजना का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। जनपद में अब तक 1000 से अधिक लाभार्थियों को इस योजना का लाभ देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा चुका है। जिलाधिकारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि जनपद में वर्तमान में अभी तक 1035 लोगों को इस योजना से जोड़ा जा चुका है। जल्द ही सभी बैंकों के सहयोग से इस योजना का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा, उन्होने यह भी अवगत कराया कि रोजगार परक अन्य योजनाओं जैसे- MYSY (मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना) और ODOP (एक जनपद एक उत्पाद) में बैंकों के सहयोग से वितीय वर्ष 2025-26 के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूर्व ही पूरा कर लिया गया है। इस सफलता में एलडीएम के कुशल पर्यवेक्षण और जनपद के समस्त बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। बैंकों के सक्रिय सहयोग से युवाओं को सुगमता से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपने गांव और क्षेत्र में ही अपना स्वरोजगार स्थापित कर रहे हैं। इस योजना का मूल मंत्र युवाओं को रोजगार के लिए भटकने के बजाय 'रोजगार प्रदाता' बनाना है। अपने ही क्षेत्र में स्वरोजगार शुरू करने से स्थानीय स्तर पर पलायन में कमी आई है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। हमारा लक्ष्य है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुँचे ताकि प्रदेश के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।