शारदा नहर पटरी कटी कई गांव हुए जलमग्न मंत्री ने किया निरीक्षण

शारदा नहर पटरी कटी कई गांव हुए जलमग्न मंत्री ने किया निरीक्षण

शारदा नहर पटरी कटी कई गांव हुए जलमग्न मंत्री ने किया निरीक्षण

निष्पक्ष जन अवलोकन 

सतीश कुमार सिंह 

तहसील बिसवां शारदा सहायक नहर पटरी कटान स्थल का मंत्री, उ0प्र0 श्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया गांव के लोगों का हालचाल लिया व स्थानीय निवासियों से वार्ता करते हुये उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा हर सम्भव मदद व सहायता प्रदान की जायेगी। उन्होंने बचाव व राहत कार्य में लगे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि भविष्य में इस तरह की घटना न होने पाए, यह सुनिश्चित किया जाये। समय-समय पर नहर पटरी व बांधों का निरीक्षण किया जाये

मा0 मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नहर कटान से जल प्रभावित ग्राम रमुवापुर के प्राथमिक विद्यालय में बने राहत शिविर का निरीक्षण कर वहां ठहरे लोगों से मुलाकात कर दुख साझा किया। जलभराव से पीड़ित लोगों से उनकी फसलों की जानकारी लेकर सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि जिन-जिन लोगों की फसलों का नुकसान हुआ है उनको बिना किसी भेदभाव के क्षतिपूर्ति दी जाएगी। इस घटना से जिन लोगों के मकानों का नुकसान हुआ है उनको आवास दिलाया जाएगा। खाने पीने की व्यवस्था की जानकारी अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह से लेकर समय से वितरण करते रहने के निर्देश मा0 मंत्री जी ने जिलाधिकारी अभिषेक आनंद को निर्देश दिये की प्रभावित क्षेत्र निरीक्षण कराते रहे व स्थानीय प्रशासन को सक्रिय रखे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने मा0 मंत्री जलशक्ति को जिला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों के विषय में अवगत कराते हुये उन्हें आश्वस्त किया कि युद्ध स्तर पर कार्य कराते हुये शीघ्र ही नहर पटरी को दुरूस्त कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि अनवरत वरिष्ठ अधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में राहत एवं बचाव कार्य संचालित हैं।

निरीक्षण के दौरान मा0 विधायक बिसवां निर्मल वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश शुक्ला, अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी बिसवां मनीष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 हरपाल सिंह, मुख्य अभियन्ता शारदा सहायक प्रभाकर प्रसाद, प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष अखिलेश सचान, प्रमुख अभियन्ता परिकल्पना एवं नियोजन संदीप कुमार, अधिशासी अभियन्ता शारदा नहर विशाल पोरवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।