पत्रकारों को दी जाए बीमा और आयुष्मान कार्ड की सुविधा

पत्रकारों को दी जाए बीमा और आयुष्मान कार्ड की सुविधा

पत्रकारों को दी जाए बीमा और आयुष्मान कार्ड की सुविधा

निष्पक्ष जन अवलोकन 

सतीश कुमार सिंह 

एनयूजे की बैठक में पत्रकार हितों के लिए पारित हुए कई प्रस्ताव

सीतापुर| नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट (इंडिया) की बैठक संगठन के तामसेनगंज स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई| बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पत्रकारों के कल्याण के लिए कई बिंदु पटल पर रखे| जिसमें संगठन के सदस्यों की सहमति से आठ प्रस्ताव पारित किये गये|

संगठन महामंत्री महेश शर्मा ने प्रस्तावों की घोषणा करते हुए कहा कि पहले प्रस्ताव के तहत पत्रकार हितों पर चर्चा के लिए माह के अंतिम रविवार को संगठन की मासिक बैठक की जाएगी| दूसरे प्रस्ताव में एक बड़ा सम्मेलन किया जायेगा जिसमें पत्रकार शामिल होकर अपने विचार रखें| पत्रकार कल्याण के लिए प्रकोष्ठ बनाने के लिए भी प्रस्ताव पारित किया गया| इसके अलावा वर्ष में एकाधिक बार नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट के प्रदेश पदाधिकारियों को आमंत्रित कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने पर भी सहमति बनी| वहीँ पत्रकारों का बीमा कराये जाने और उनको आरोग्य लाभ देने हेतु आयुष्मान कार्ड बनाया जाये जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्री से मिलने पर सहमति बनी| प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु सिंह के प्रस्ताव पर मुसीबत में घिरे पत्रकारों की आर्थिक सहायता हेतु क्यूआर कोड सार्वजनिक किये जाने को लेकर सहमति बनी जिसकी ज़िम्मेदारी अध्यक्ष की रहेगी| पत्रकारों के बैठने और विमर्श आदि के लिए कोई स्थल निर्धारित किये जाने को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया|

अंत में अध्यक्ष अमरजीत सिंह द्वारा सभी पदाधिकारियों को संगठन के परिचय पत्र वितरित किये गये| इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु सिंह, संगठन संरक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह प्रतीक, संगठन संरक्षक अजय विक्रम सिंह, अध्यक्ष अमरजीत सिंह, महामंत्री महेश शर्मा, कोषाध्यक्ष विनीत पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिओम अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश मिश्र, उपाध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, संगठन मंत्री शहाब वहीद अंसारी, संगठन मंत्री वैभव दीक्षित, मीडिया प्रभारी अलमास अंसारी, मंत्री अवनीश मिश्र, मंत्री अर्पित सिंह, एड० रोहित मेहरोत्रा, एड० जयपाल, सुभाष शुक्ला, दुर्गेश शुक्ला, साकेत सिंह, अनुज कुमार सिंह, विपिन राजवंशी सहित कई लोग उपस्थित

 रहे|