राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 34188 वादों का निस्तारण

वादकारियो ने अपने वादों का सुलह-समझौता के आधार पर निस्तारण कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ प्राप्त किया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 34188 वादों का निस्तारण

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। 

 ललितपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आलोक कुमार पाराषर, जनपद न्यायाधीशअध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में एवं गुलाब सिंह, अपर जिला जज प्रथम नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत तथा यषवन्त कुमार सरोज, अपर जिला जज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देख रेख में शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के कुल 34188 वादों का निस्तारण किया जाकर 111853531/- रूपये की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया। आलोक कुमार पाराषर, जिला जज, द्वारा चार वाद निस्तारित कर 2500 की समझौता राषि का निर्धारण किया गया। गुलाब सिंह, अपर जिला जज प्रथम द्वारा दो वाद निस्तारित कर 45500/- की समझौता राषि का निर्धारण किया गया। यादवेन्द्र सिंह, अपर जिला जज एस सी, एस टी एक्ट द्वारा छे वाद निस्तारित कर 1600 की समझौता धनराषि का निर्धारण किया। सुनील सिंह, अपर जिला जज डकैती द्वारा पाच वाद निस्तारित कर 5000 की समझौता राशि का निर्धारण किया गया। लोकेश कुमार अपर जिला जज ई सी एक्ट द्वारा 15 वाद निस्तारित कर 500 की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया। नवनीत कुमार भारती, अपर जिला जज पॉक्सो द्वारा एक वाद निस्तारित किया गया। श्रीमती रचना, अपर जिला जज एफ टी सी द्वारा दो वाद निस्तारित कर 265157 की समझौता राषि का निर्धारण किया गया। विभान्षु सुधीर , मुख्य न्यायिक मजिस्टेट द्वारा 5269 वाद निस्तारित कर 182000/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया। मंयक जायसवाल, सिविल जज सी डि द्वारा 775 वाद निस्तारित कर 100500 की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया। रविषंकर गुप्ता, सिविल जज सी डि ए टी सी द्वारा 863 वाद निस्तारित कर 2100 की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया। बहादुर सिंह, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, द्वारा 22 वाद निस्तारित कर 445400 का समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा टेलीफोन से संबंधित बीस वाद निस्तारित कर 33455 की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया एवं जिला मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के 717 वादों का निस्तारित कर 102852470 की समझौता राषि का निर्धारण किया गया। श्रीराम फांइनेंस लिमिटेड द्वारा छे वाद निस्तारित कर 178500 की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया। नन्दप्रताप ओझा, प्रधान न्यायाधीष कुटुम्ब न्यायालय, द्वारा पारिवारिक वाद से संबंधित 47 वाद निस्तारित किये गये। अरविन्द कुमार, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ललितपुर द्वारा मोटर दुर्घटना से संबंधित 39 वाद निस्तारित कर 7050000 का प्रतिकर दिलाया गया। सुबेदार सिंह, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत द्वारा पांच वादों का निस्तारण किया गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, द्वारा दो वाद निस्तारित कर 662569 की समझौता राशि का निर्धारण किया गया। नरेष कुमार दिवाकर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी द्वारा चार सौ चोवीस वाद निस्तारित कर 4220 की समझौता राशि का निर्धारण किया गया। श्री अतुल, सिविल जज जू डि, महरौनी द्वारा दो सौ पांच वाद निस्तारित कर 3360 की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया। रंजीत, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तालबेहट द्वारा 213 वाद निस्तारित कर 18700 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। जिलाधिकारी एवं उनके अधीन न्यायालयों विभागों द्वारा 25546 वादों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायालय में परिवार न्यायालय के 12 दम्पतियों के वैवाहिक वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। जिसमें से एक दम्पति की पत्नी बीमारी के कारण चलने-फिरने में अषक्त होने के कारण उन्हें दैनिक उपयोग हेतु एक व्हीलचेयर प्रदान किया गया। सभी दम्पतियों को स्मृति चिन्ह के रूप में पौधे भेंट किये गये। मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, बैंक के अधिकारी/कर्मचारीगण, वादकारीगण उपस्थित रहे।