प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कोटवाधाम बारात घर पर तेलवारी गिदरापुर गांवों के 700 लोगों को बाढ राहत सामग्री वितरित किया

प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कोटवाधाम बारात घर पर तेलवारी गिदरापुर गांवों के 700 लोगों को बाढ राहत सामग्री वितरित किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कोटवाधाम बारात घर पर गिदरापुर,तेलवारी के सात सौ बाढ पीड़ितों को बाढ राहत सामग्री, तिरपाल पिपिया आदि वस्तुओं का वितरण किया गया। शुक्रवार को बारात घर कोटवाधाम प्रांगण में प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय, श्वेताभ सिंह राजस्व निरीक्षक अवधेश कुमार की शिनाख्त पर तेलवारी व गिदरापुर के 700 बाढ पीड़ितों को खादय सामग्री, तिरपाल,पानी पीने हेतु पिपिया इत्यादि सामग्री वितरित किया।इस मौके पर टिकैत नगर के चेयर मैन जगदीश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ नेता कमला कान्त,मंण्डल अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पुष्पेन्द्र शुक्ला अंशू, प्रदीप कुमार द्विवेदी, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।