मुख्यमंत्री के सम्भावति आगमन के दृष्टिगत मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले, उत्तर प्रदेश आशीष पटेल ने ग्राम गोपालपुर में कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री के सम्भावति आगमन के दृष्टिगत मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले, उत्तर प्रदेश आशीष पटेल ने ग्राम गोपालपुर में कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

निष्पक्ष जन अवलोकन मनोज अग्रहरि मीरजापुर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के सम्भावित आगमन के दृष्टिगत मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले, उत्तर प्रदेश आशीष पटेल ने ग्राम गोपालपुर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस दौरान माननीय मंत्री ने हेलीपैड आदि कार्यों की जानकारी लिए तथा तैयारियों पर चर्चा किया। इस अवसर पर बीजेपी पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रयलोक नाथ दुबे अपना दल के प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, युवा मंच महासचिव हर्षित पटेल, सोनेलाल पटेल, राहुल ओझा, अपर जिलाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।