मुख्यमंत्री योगीने बहराइच में मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित परिवारों से भेंट वार्ता

बाढ़ व मानव वन्य जीव प्रभावित क्षेत्रो का सी एम ने किया दौरा

मुख्यमंत्री योगीने बहराइच में मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित परिवारों से भेंट वार्ता
मुख्यमंत्री योगीने बहराइच में मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित परिवारों से भेंट वार्ता

निष्पक्ष जन अवलोकन। अभिषेक सिंह। बहराइच।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम चार बजे हेलीकॉप्टर से जिले के सिसैया चूड़ामणि गांव पहुंचे। उन्होंने भेड़िया के हमले में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। साथ ही बेहतर इलाज के बारे में जिला प्रशासन से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि घटनाएं दुखद हैं, इस पर अंकुश के लिए हर उपाय किए जा रहे हैं।महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसैया चूड़ामणि गांव में शाम चार बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने सभास्थल पर भेड़िया के हमले में मौजूद घायल लोगों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने हमले में दम तोड़ने वाले लोगों के परिवार के लोगों से वार्ता कर सांत्वना दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया व प्रेस संवाद भी किया। इस मौके पर महसी के लोकप्रिय विधायक सुरेशवर सिंह, जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह गोलू,जिलाध्यक्ष बहराइच बृजेश पाण्डेय, बहराइच सदर विधायिका अनुपमा जायसवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा,बहराइच सांसद अक्षयबर लाल गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।