जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को दिया निर्देश

निष्पक्ष जन अवलोकन। रितेश कुमार गुप्ता। मिर्ज़ापुर|सोमवार जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने एक-एक फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा त्वरित व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि प्रार्थना पत्रो का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक हो ताकि फरियादियों को बार-बार जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाना पड़ें।