होली व रमजान पर्व को लेकर पैदल मार्च निकाला गया

होली व रमजान पर्व को लेकर पैदल मार्च निकाला गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। होली व रमजान त्योहारों को लेकर क्षेत्र के कस्बा इचौली में उपजिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस के तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक टिकैत नगर मनोज कुमार के साथ शांति ब्यवस्था के दृष्टिगत पैदल मार्च कर नागरिकों को सुरक्षा का एहसास कराते हुए सभी से अपील की गयी कि शांति पूर्ण माहौल में होली और रमजान के पर्व मनावें। गुरुवार को उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टिकैत नगर बडी संख्या में पुलिस बल के साथ थाना टिकैत नगर क्षेत्र के ग्राम कस्बा इचौली में होली व रमजान पर्व पर शांति ब्यवस्था बनाये रखने के लिए पैदल मार्च कर नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए दोनों पर्व विगत वर्षों की भांति शांति पूर्वक मनाने की अपील किया है।