सांई महाविद्यालय नेगतदिवसएक दिवसीय अंतर-विभागीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी)सांई महाविद्यालय नेगतदिवसएक दिवसीय अंतर-विभागीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। महाविद्यालय प्रबंधकविपिन राठौर व प्राचार्यडॉ.दिनेश शुक्ला ने यू.पी.सिंह और सिद्धि जैन के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। महिला वर्ग का पहला मुकाबला कला और कृषि वर्ग की छात्राओं के बीच खेला गया। इसमें कृषि वर्ग की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कला वर्ग को 26-8 के बड़े अंतर से हराया। शगुन के 12 रेड पॉइंट इस जीत में निर्णायक साबित हुए, जिससे टीम को मजबूत बढ़त मिली। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला कला और कृषि वर्ग के बीच हुआ। एक रोमांचक मुकाबले में कला वर्ग ने 20-13 के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। कला वर्ग की जीत में शिवम, आदर्श, प्रताप और विकास का उत्कृष्ट खेल महत्वपूर्ण रहा। प्रतियोगिता के आयोजन में विभिन्न विभाग के टीम मैनेजर आदर्श वर्मा, सतपाल यादव,वेदप्रताप, विकास सिंह व धीरजअवस्थी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाईइस दौरान जूली,अनामिका, नाहिदा, खुशी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। समापन पर प्रबंधक विपिन राठौर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि महाविद्यालय की ओर से क्षेत्र का सबसे बड़ा खेल मैदान और सभी आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से अपनी मेहनत और लगन सेमहा विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया।इस मौके पर प्राचार्य डॉ. दिनेश शुक्ला ने सेना में चयनित एक खिलाड़ी को बधाई दी और देशसेवा के साथ अपने खेल कौशल को भी बनाए रखने की प्रेरणा दी।अंत में प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।