सम्पूर्ण समाधान दिवस में 26 शिकायतें आयीं 6 निस्तारित

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 26 शिकायतें आयीं 6 निस्तारित

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील के पारिजात सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता एंव तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में हुआ जिसमें कुल 26 शिकायती प्रार्थना पत्र आये। छः शिकायतों का मौके पर निस्तारण भी किया गया है। शनिवार को तहसील के पारिजात सभागार में हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को मनोयोग पूर्वक सुनकर सम्बंधित पटलों के अधिकारी, कर्मचारियों को समस्याओं का गुणवत्ता युक्त निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए गए।इस मौके पर नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय, आशुतोष उपाध्याय,पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार,अवर अभियंता चेतराम, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी आशीष वर्मा,बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना वर्मा सहित समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।