सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अमिलिया घाटी में यातायात पुलिस द्वारा लगाया गया रेडियम ट्री रिफ्लेक्टर

निष्पक्ष जाना अवलोकन! सोनू वर्मा! सिंगरौली/पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भापुसे) के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के निर्देशन में थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19 .06. 2025 को अमिलिया घाटी में जाकर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु रेडियम ट्री रिफ्लेक्टर लगाया गया, रेडियम ट्री रिफ्लेक्टर लगाने का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करना है जिससे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं रात्रि के समय वाहन चलाते समय सतर्क करने हेतु रेडियम ट्री रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं जिससे रात्रि के समय वाहन चालकों को रोड के आसपास स्थित पेड़ों का पता लग जाये और होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके| सराहनीय योगदान:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी यातायात दीपेंद्र सिंह सउनि सुरेश शुक्ला आरक्षक प्रवेश तिवारी सैनिक संतोष एवं अन्य यातायात पुलिस स्टाफ का योगदान रहा