सजेती पुलिस ने कस्बे में छापा मारकर तीन शातिर चोरों को दबोचा
निष्पक्ष जन अवलोकन हमीरपुर। कानपुर नगर के सजेती थाना पुलिस ने कस्बे के इमिलिया थोक में छापा मारकर मोबाइल टावर से केबिल काटकर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को दबोचकर जेल भेजा है। इनके पास से बरीपाल के टावर से चोरी की गई केबिल के साथ एक बाइक बरामद हुई है। इनमें बल्ला पाल उर्फ सियापाल का लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। गत मंगलवार को कानपुर नगर के सजेती थाना पुलिस ने कस्बे के इमिलिया थोक में छापा मारकर बल्ला उर्फ सिया पाल, सत्येंद्र यादव, शमशाद को दबोचा था। इनकी निशान देही पर गत सोमवार को बरीपाल के मोबाइल टावर से चोरी की गई केबिल बरामद की गई। पुलिस ने चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद किया है। सजेती थानाध्यक्ष अनुज भारती ने बताया कि तीनों शातिर चोर है। बल्ला उर्फ सिया पाल के खिलाफ 9 तथा सत्येंद्र के खिलाफ तीन मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं। शमशाद के ऊपर यह पहला मुकदमा है।