श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा की ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया

श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा की ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा की ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। सोमवार को भीषण गर्मी भी आस्था के आगे नत मस्तक दिखी गोन्डा बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती सीतापुर बाराबंकी लखनऊ उन्नाव कानपुर रायबरेली अम्बेडकर नगर इत्यादि जनपदों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर बडे बाबा के जयकारे लगाते हुए साहेब के दरबार में लाइन से प्रसाद चढ़ा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है।छोटी गद्दी के महन्त विशाल दास, अमान दास, सोनी दास, राजेश दास, फलाहारी बाबा, राजकुमार उर्फ प्रधान पुजारी आदि से आर्शीवाद प्राप्त किया।