शिक्षा से ही संभव है सर्वांगीण विकास: अहमद सईद आधुनिक दौर में अपडेट रहना जरूरी: प्रधानाचार्या

शिक्षा से ही संभव है सर्वांगीण विकास: अहमद सईद आधुनिक दौर में अपडेट रहना जरूरी: प्रधानाचार्या

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर, बाराबंकी। शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिक्षा के बिना किसी भी क्षेत्र में उन्नति संभव नहीं है और इससे शैक्षिक, बौद्धिक, सामाजिक व आर्थिक विकास होता है। अहमद एजुकेशनल एकेडमी, ईदगाह रोड, फतेहपुर में आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि एडवोकेट अहमद सईद हर्फ़ ने कहा कि कोई भी बच्चा गरीबी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि उन्होंने गरीबी को करीब से देखा है, इसलिए शिक्षा सभी तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने सत्र 2025-26 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या अज़मतुन निसा ने कहा कि आधुनिक दौर में छात्रों को समय के साथ अपडेट रहना जरूरी है, तभी वे आगे बढ़ सकेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत अल्लामा इक़बाल की नज़्म से हुई और संचालन हिरा ज़ैनब ने किया। इस अवसर पर शिक्षक, अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।