शासन के मंशाननुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस
निष्पक्षजन अवलोकन।मनोज अग्रहरी।मिर्जापुर। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तहसील लालगंज में आए फरियादियों की सुनी जन समस्याएं तहसील लालगंज में प्राप्त 136 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 16 का किया गया निस्तारण मीरजापुर 01 फरवरी 2025- शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील लालगंज में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने आए हुए फरियादियों की जन समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। तहसील लालगंज में जिलाधिकारी के समक्ष कुल 136 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 16 का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ प्रेषित किया गया कि प्रार्थना पत्रों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता ढंग से किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में यदि गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस की 12 संयुक्त टीम गठित कर प्रार्थना पत्रो का निस्तारण आज सांय तक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मौके पर स्वंय जाकर निस्तारण कर निस्तारण करें, जिससे शिकायतकर्ता की संतुष्टि व गुणवत्ता दोनो सुनिश्चित हो सकें। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा तहसील लालगंज में आए हुए जरूरतमंद फरियादियों को कम्बल भी वितरित किया गया। इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसीलों में तहसीलों में प्राप्त प्रार्थना पत्र यथा-तहसील चुनार में 63 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 का निस्तारण, तहसील सदर में 133 प्रार्थना पत्र प्राप्त 17 का निस्तारण एवं तहसील मड़िहान में 26 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर तहसील लालगंज में उप जिलाधिकारी लालगंज आसाराम वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।