विहिप की संगठनात्मक बैठक में विस्तार व सेवा कार्यों पर जोर

विहिप की संगठनात्मक बैठक में विस्तार व सेवा कार्यों पर जोर

निष्पक्ष जन अवलोकन रामनगर (बाराबंकी)। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड रामनगर के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक रामनगर डिग्री कॉलेज के सांस्कृतिक कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में विहिप जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि सेवा बस्तियों तथा धर्मांतरण व मतांतरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में सेवा कार्य स्थायी रूप से संचालित किए जाएं। जिला मंत्री राहुल कुमार ने आगामी बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं परिषद के शिक्षा वर्ग तथा सीता नवमी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अभ्यास वर्ग अत्यंत आवश्यक है और सामाजिक समरसता के लिए कार्यकर्ताओं को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा ने की। इस अवसर पर जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद शुक्ला, प्रखंड उपाध्यक्ष दिव्य प्रकाश, रामप्रताप मिश्रा, मातृशक्ति संयोजक डॉ. सुमन, रामावती वर्मा, दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका सोनम शुक्ला, बजरंग दल जिला सहसंयोजक विनय वर्मा, विनय मिश्रा, विनोद शर्मा, त्रिभुवन मौर्य, शिवम, चांदनी गौतम, समीक्षा व शिवांकी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।