विशिष्ट बच्चों को उपकरण वितरित किए गये
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी । क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मौथरी विकास खंण्ड बंकी में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को उपस्कर एवं उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाराबंकी नवीन कुमार पाठक एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा बाराबंकी सुधा जायसवाल ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया मेजरमेंट कैंप में चिनिह्त तहसील नवाबगंज के 289 बच्चों को एल्मको कानपुर के सहयोग से 388 उपकरण वितरित किये गये। दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।इस अवसर पर मुख्यअतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाराबंकी नेअपने उद्बोधन में कहा कि सभी बच्चे समान है सबको शिक्षा का अधिकार है आज ये जिन्हें शारीरिक, मानसिक, दृष्टिहीन किसी भी प्रकार की जो भी दिक्कत है वह इन उपकरण की सहायता से उस कमी को दूर कर शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे साथ ही सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की उपकरण पाकर ये बच्चे अपने जीवन की नई मंजिल तय करेंगे।जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुधा जायसवाल ने बताया इसी क्रम में दिनांक 10 जनवरी तहसील हैदरगढ़ और 11 जनवरी को तहसील फतेहपुर में उपकरण वितरित किये जायेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह ए. आर. पी. लक्ष्मी सिंह, सुभाष तिवारी स्पेशल एजुकेटर नीरज मिश्रा, राज नरायण, निर्मल कुमार, कमलेश कुमार, स्लीमुद्दीन, अरविन्द मिश्रा, अर्चना देवी, एकता सक्सेना ने अपना सहयोग प्रदान किया।