मेगा/ वृहद विधिक सहायता सेवा शिविर ट्रैफिक चौराहा (धनुष चौराहा) में श्रमिकों के मध्य मेगा/ वृहद विधिक सहायता सेवा शिविर कार्यक्रम के अन्तर्गत प्री-कैम्प का आयोजन किया गया।

मेगा/ वृहद विधिक सहायता सेवा शिविर ट्रैफिक चौराहा (धनुष चौराहा) में श्रमिकों के मध्य मेगा/ वृहद विधिक सहायता सेवा शिविर कार्यक्रम के अन्तर्गत  प्री-कैम्प का आयोजन किया गया।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार मेगा/ वृहद विधिक सहायता सेवा शिविर के सफलता पूर्वक आयोजन हेतु शेषमणि शुक्ला, अध्यक्ष/जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के कुशल मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा आज दिनांक08.02.2026 को ट्रैफिक चौराहा (धनुष चौराहा) में श्रमिकों के मध्य मेगा/ वृहद विधिक सहायता सेवा शिविर कार्यक्रम के अन्तर्गत प्री-कैम्प का आयोजन किया गया। उक्त प्री- कैम्प में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट की ओर से श्रमिकों को पैम्पलेट वितरण करते हुये यह बताया गया कि राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में दिनांक 22.02.2026 को आयोजित होने वाले मेगा/ वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा। प्री-मेगा शिविर में बताया गया कि उक्त मेगा शिविर में समस्त प्रशासनिक विभागों से समन्वय स्थापित कर उ0प्र0 शासन के अन्तर्गत संचालित समस्त विभागों द्वारा श्रमिकों के हितार्थ चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा। अतः आप अपने स्तर से सभी समाचार पत्रों में छपवाना सुनिश्चित करें।