मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दुल्हदेपुर में कार्यक्रम को लेकर मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक,एस डी एम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस के आदि ने निरीक्षण किया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सिरौली गौसपुर तहसील क्षेत्र के दुल्हादेपुर कुटी में तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां 10 फरवरी को श्री हनुमंत विराट महायज्ञ एवं रामाचार्य पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे। प्रशासन और आयोजक मिलकर कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप दे रहे हैं।रविवार की शाम करीब चार बजे मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सूदन, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी तेजस के ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कार्यक्रम स्थल पर यज्ञशाला को तैयार किया जा रहा है, जिसकी रंगाई-पुताई का कार्य जारी है। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों द्वारा पार्किंग, टेंट लगाने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जनसभा स्थल के साथ ही धार्मिक आयोजन स्थल को भी व्यवस्थित किया जा रहा है।कार्यक्रम के आयोजक बाबा बलराम दास ने बताया कि मुख्यमंत्री 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे। उन्होंने लोगों से सुबह 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की ताकि व्यवस्थाएं सुचारु रहें। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी रामनगर जटाशंकर मिश्रा,बीडीओ दरियाबाद, पुरेडलाई , लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी तथा पूर्व एमएलसी हर गोविंद सिंह, रवि सिंह , भाजपा नेता नीरज वर्मा, प्रहलाद कुमार विमल, अमित भैया राम जी सहित कई भाजपा नेता, कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।