मुकदमों के दबाव में एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली
अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।अपने ऊपर मुकदमों के दबाव में एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। मामला थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम सिरौलीगौसपुर का है जंहा का 26 वर्षीय दुर्गेश कुमार गौतम पुत्र राजकुमार गौतम ने गांव के दक्षिण सोहनलाल गौतम की बाग में अशोक के पेंड से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली है।मृतक ने फांसी लगाने से पूर्व पेंड के पास शराब पी जंहा शराब की खाली शीशी व पानी का डब्बा चप्पलें पड़ी हुई हैं। गांव के लोग चर्चा कर रहे थे कि मृतक दुर्गेश कुमार गौतम ने बांदा जनपद से तीन लाख पचास हजार का ट्रैक्टर खरीदा था जिन्होंने ट्रैक्टर दिलाया था वह चोरी का निकला उस प्रकरण में बांदा जनपद में चोरी का मुकदमा और यंहा मृतक की पत्नी से अनबन के चलते गुजारा भत्ता,दहेज प्रथा आदि मुकदमें दर्ज करवा कर परेशान कर रक्खा था।परेशान युवक ने बुधवार की शाम से गायब था।सुबह खेतों को पंहुच रहे लोगों ने अशोक के पेंड में शव लटकता देख कोतवाली बदोसरांय पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को पेंड से उतरवा कर पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। तत्पश्चात मौके पर पंहुची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।इस मौके पर उपनिरीक्षक राधेश्याम, कान्स्टेबल बलिकरन आदि मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय अजीत विद्यार्थी ने बताया है कि ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर सोहनलाल गौतम की बाग में लटक रहे 26 वर्षीय दुर्गेश कुमार गौतम के शव को पेंड से नीचे उतरवा कर पंचायत नामा तैयार करवा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।









