मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली नोडल महिला शिक्षिकाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया
अजय रावत बाराबंकी ।ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़ेल बाराबंकी के परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली नोडल महिला शिक्षिकाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती राजरानी रावत थीं।कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक के नेतृत्व तथा खंड शिक्षा अधिकारी बंकी चंद्र शेखर यादव के निर्देशन तथ जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पुनीत मणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदया द्वारा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम से प्रदेश भर की महिलाओं के सशक्तिकरण में होने वाले योगदान की सराहना की गई तथा जनपद बाराबंकी में बेसिक शिक्षा परिषद में बालिका सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे कार्यों की भूरि-भूरी प्रशंसा की गई उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हम सब महिलाओं को शिक्षा,आत्मरक्षा आदि माध्यमों से सशक्त होकर देश की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने उद्बबोधन में सभी शिक्षिकाओं का उत्साहवर्धन किया गया तथा सम्मानित होने वाली शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी बंकी द्वारा बताया गया कि किस प्रकार विकासखंड बंकी में बालिका शिक्षा के उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में जनपद बाराबंकी के प्रत्येक विकासखंड से ब्लॉक नोडल बालिका शिक्षा, उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सुगमकर्ता शिक्षिका को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला नोडल बालिका शिक्षा पारूल शुक्ला, अमिता रस्तोगी, विजयलक्ष्मी, ज्योति पांडे , अनिता कुमारी, आशा मल्होत्रा सहित उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षिका तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया।









