माघ पूर्णिमा पर अंबियापुर में हाईवे पर कराया भंडारा
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम अंबियापुर में माघ माह की पूर्णिमा के पावन अवसर पर समाजसेवी मृदुल शर्मा द्वारा हाईवे किनारे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस भंडारे की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। हाईवे पर से गुजरने वाले यात्रियों ने भी रुककर प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी मृदुल शर्मा ने कहा कि माघ माह को पुण्यदायी माना गया है और इस माह में सेवा व दान का विशेष महत्व है। इसी भावना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को प्रसाद प्राप्त हो सके। अम्बियापुर में पंचायत घर के सामने शिव मन्दिर पर ग्रामवासियों द्वारा आयोजित भण्डारे में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने पुहंच कर शुभांरभ किया। साथ ही आसपास के लोगों ने यहां पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया।