माउंट वैली एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, मेधावी छात्रों को साइकिल सहित मिले सैकड़ों उपहार
इस वर्ष प्री-प्राइमरी वर्ग से रुद्रांश श्रीवास्तव, प्राइमरी वर्ग से जिकरा नूर तथा अपर प्राइमरी वर्ग से अंसा अफाक ने स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। तीनों मेधावी छात्रों को विशेष रूप से साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया
संत कबीर नगर। जनपद संत कबीर नगर के मगहर क्षेत्र में गोरखपुर हाईवे पर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान माउंट वैली एकेडमी में रविवार को वार्षिक रिजल्ट उत्सव एवं पुरस्कार वितरण बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक मंच से सुसज्जित रहा, जहां विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिनेश बहादुर श्रीवास्तव (अध्यक्ष, गौरव विद्यालय मंदिर, मुंडेरवा, बस्ती) द्वारा अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों और विद्यालय परिवार ने मां सरस्वती का वंदन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अनुशासन, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में आशा श्रीवास्तव (संरक्षक, माउंट वैली एकेडमी) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का माध्यम नहीं होता, बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र होता है। यहां बच्चों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मविश्वास का विकास होता है, जो उनके भविष्य को उज्जवल बनाता है। वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों, लोक नृत्य और आधुनिक प्रस्तुतियों का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष प्री-प्राइमरी वर्ग से रुद्रांश श्रीवास्तव, प्राइमरी वर्ग से जिकरा नूर तथा अपर प्राइमरी वर्ग से अंसा अफाक ने स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। विद्यालय परिवार द्वारा इन तीनों मेधावी छात्रों को विशेष रूप से साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय प्रशासन ने पुरस्कार वितरण की प्रक्रिया को अत्यंत पारदर्शी और समग्र बनाया। केवल शैक्षणिक प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, सुंदर हस्तलेखन, याद रखने की क्षमता, स्वच्छ वेशभूषा और अनुशासन को भी मूल्यांकन का आधार बनाया गया। प्रत्येक कक्षा से पांच छात्रों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया, जिससे सभी बच्चों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ सकारात्मक प्रेरणा का संचार हुआ। इसी प्रकार अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी उनकी उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित किया गया। विद्यालय द्वारा सैकड़ों उपहार वितरित किए गए, जिनमें शैक्षणिक सामग्री, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और अन्य उपयोगी वस्तुएं शामिल थीं। नर्सरी वर्ग से रुद्रांश श्रीवास्तव, अबन अली, अनबिया अंसारी, आरुषि निषाद और अनैया फातमा को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। एलकेजी वर्ग से मोहम्मद ताबीश अंसारी, आराध्या निषाद, मोहम्मद हमद , वेदांशी विश्वकर्मा और आदर्श का ओम श्री को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। युकेजी से आयरा फातिमा, दिव्यांश श्रीवास्तव, सिद्धि, अलीना और युवंश गुप्ता को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। क्लास प्रथम से कृष्णा श्रीवास्तव, मोहम्मद अयान , प्रखर चौधरी, शिवम और श्याम फिरदौस को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। क्लास द्वितीय से जिकरा नूर , इशिता , आकृति सिंह , अंकित और आदर्श यादव को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। क्लास तृतीय से मोहम्मद अल्तमस , समृद्धि , अर्सलन खान , जिकरा खातून और सार्थक श्रीवास्तव को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। क्लास चार से निधि , खान रियान आलम , मानस पांडे , सार्थक उपाध्याय और आतिक अहमद को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। क्लास पांच से मोहम्मद अहमद, आरया यादव , अमीना खातून, दीपांकर मौर्य और आदित्य राज को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। क्लास छः अंशिका कुमारी , कुमारी मानसी, सोनाक्षी पांडे, आदर्श कुमार और सत्यम त्रिपाठी को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। क्लास सात से सिद्धि , अंकित यादव , कृष्णा गुप्ता , बसिरा बद्र और श्रेया को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। क्लास आठ से अंशा अफ़ाक़ , अमन यादव , नंदिनी , आकृति मौर्य और श्रेया मौर्य को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने बच्चों को विद्यालय के कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक अत्रेश कुमार श्रीवास्तव एवं उपप्रबंधक नितेश श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण के कारण ही इस प्रकार के सफल आयोजन संभव हो पाते हैं। कार्यक्रम का संचालन अंजली विश्वकर्मा एवं बेनजीर बद्र ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया। उनके कुशल संचालन ने पूरे कार्यक्रम को एक सूत्र में बांधे रखा और दर्शकों की रुचि को बनाए रखा। वहीं समन्वयक आनंद कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण—बाबुल्लाह, रजनीश मिश्रा, जनार्दन सिंह, किरन श्रीवास्तव, शिवम् मिश्रा, कंचन श्रीवास्तव, लक्ष्मी, श्वेता शुक्ला, श्यामलता त्रिपाठी, अंजली, सकीना, उजमा, निशा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक सफल एवं यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने इस भव्य आयोजन की सराहना की और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस वार्षिक उत्सव ने न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए नई प्रेरणा भी दी।









