महिला प्रधान ने पुलिस कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी) मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र की एक महिला ग्राम प्रधान ने बेलहरा चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थना पत्र मे कहा है कि मेरे घर में गत 31जनवरी की रात्रि में अज्ञात चोर मुख्य कमरेघुस आये और अलमारी और बक्शो खोलकर रखी करीब5लाख रूपये कीमत की गृहस्थी आदि को चुरा कर जाते समय खटपट की आवाज से वह जगह गयी और कई चोरों पहचाने के बाद मेने शोर मचा दिया लेकिन चोर जानमाल की धमकी दे ते हुए चले गए। रात्रि मे ही घटना की सूचना बेलहरा चौकी इंचार्ज ही । महिला ग्राम प्रधान श्रीमती अनीता देवी पत्नी हरगोविंद गौतम फतेहपुर ग्राम रालभारी कोतवाली मोहम्मदपुर खाला प्रार्थनापत्र मे बताया कि उनके पति बाहर गए हुए थे। वह अपने घर पर छोटी पुत्री और पुत्र के साथ घर मे थीं कि 31 जनवरी 2025 की रात करीब 12:30 बजे उनके घर में चोरी की घटना हुई, जिसमें चोर जेवरात, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान उठा ले गए।।सूचना बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।महिला का आरोप है कि उस समय पुलिसकर्मी कथित तौर पर नशे की हालत में थे और उन्होंने उसे तथा उसकी पुत्री को छत पर खड़ा कर दिया। महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक को जरिये प्रार्थनापत्र में कहा गया है कि जांच के नाम पर घर की अलमारी की चाबी से ताला खोला गया और सामान बिखेर दिया गया। इसके बाद पुलिसकर्मी चाबी लेकर चले गए। कुछ दिन बाद जब पति घर लौटे और अलमारी की चाबी मांगी गई, अलमारी खोलकर देखा तो अलमारी से सोने के बाले, नथ और एक मोबाइल फोन गायब पाए गए। महिला का आरोप है कि जब इस संबंध में चौकी स्तर पर शिकायत की गई तो उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए घर वापस घर लौट जाओ वरना झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। महिला प्रधान ने यह भी बतायाकि घर में हुई चोरी को लेकर उन्हें कुछ स्थानीय लोगों पर संदेह है।इस मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी ने जानकारी दी कि प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।