महाशिवरात्रि फागुनी मेले में कांवरियों की उमड़ रही भीड़

महाशिवरात्रि फागुनी मेले में कांवरियों की उमड़ रही भीड़

निष्पक्ष जन अवलोकन।

रामनगर बाराबंकी। लोधेश्वर में चल रहे महाशिवरात्रि फागुनी मेले में कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ रही है बम बम भोले के जयकारों से संपूर्ण मेला क्षेत्र शिवमय लग रहा है रंग बिरंगी झालरों से सजी कावरे लोगों का मन मोह रही है धार्मिक आस्था से ओतप्रोत सैकड़ो किलोमीटर की दूरी तय कर कंधे पर कांवर लादे हुए भूख प्यास की परवाह न कर भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए महादेवा जाने वाले सभी मार्गों से मंदिर की ओर बढ़ते चले जा रहे हैं कांवरियों के कुछ झुंड में डीजे की सुमधुर ध्वनियों पर नाचते गाते हुए पुरुष महिलाएं बच्चे बूढ़े सभी अपने इष्ट देव से मिलने के लिए आतुर दिख रहे हैं बोहनिया के पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद मंदिर पहुंचकर परिसर में लगे त्रिशूल पर कांवर छुआ कर रखने के बाद देवाधिदेव महादेव का पूजन अर्चन व जलाभिषेक कर मनवांछित फल की कामना करते हैं। मेला क्षेत्र भगवा रंग से पटने लगा है यहां पहुंचने वाले शिव भक्त दुकानों पर प्रसाद के रूप में लाई रेवड़ी तथा अन्य प्रसाधन सामग्रियों की जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। मेला परिसर स्थित बाग में जगह-जगह लगे टेंटो में कांवरिया  शिव की भक्ति व मस्ती में नाच गा रहे हैं। वही पर सामूहिक रूप से चलाए जा रहे भंडारों में प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।