महाशिवरात्रि पर्व पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा सोमनाथ चर मंदिर में पूजन-अर्चन कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा सोमनाथ चर मंदिर परिसर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया तथा जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई। पर्व के दृष्टिगत मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी,पीआरओ पंकज तिवारी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।