महर्षि कश्यप जयंती व वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

महर्षि कश्यप जयंती व वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। देवा क्षेत्र के अंसरा पब्लिक स्कूल, खेवली में महर्षि कश्यप जयंती एवं वार्षिकोत्सव गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी उन्नाव राम देव निषाद व इंजीनियर राम देव निषाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महर्षि कश्यप के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विधायक धर्मराज यादव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य चरित्र निर्माण होना चाहिए। डॉ. विवेक वर्मा ने एकता व सद्भाव के संदेश को अपनाने पर बल दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य अंगद कुमार कश्यप ने अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पंकज गुप्ता (पंकी), मन्नू लाल चौरसिया, पवन वर्मा, भगौती यादव, सुमन देवी सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक व क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।