मदरसा आलिया फुरकनिया के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, मेधावियों को किया गया सम्मानित

मदरसा आलिया फुरकनिया के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, मेधावियों को किया गया सम्मानित

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर, बाराबंकी। अंजुमन मुस्लिम आना फण्ड फतेहपुर द्वारा संचालित मदरसा आलिया फुरकनिया के छात्रों ने वार्षिक परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर मदरसे का नाम रोशन किया। अंकपत्र वितरण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अली अशहद ने कहा कि यह मदरसा भविष्य में एक मिसाली संस्थान के रूप में उभरेगा। वहीं अध्यक्ष मो. आकिल राजा ने अभिभावक-शिक्षक संवाद को आवश्यक बताते हुए शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट मो. असलम तथा विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अहमद सईद हर्फ़ ने बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।