मथुरा में भाजपा की जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्य योजना बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

मथुरा में भाजपा की जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्य योजना बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

निष्पक्ष जन अवलोकन

राहुल शर्मा 

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में सोमवार को जिला कार्यालय पर आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्य योजना बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने प्रशिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न टोलियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपीं। जिला प्रभारी अशोक कटारिया ने प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं और संगठन की नींव को मजबूत करते हैं। वहीं, राज्यसभा सांसद चौ. तेजवीर सिंह ने सभी पदाधिकारियों से निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। बैठक में वर्ग प्रभारी हेमेंद्र शर्मा, संचालन समिति प्रमुख सत्यपाल चौधरी, नियंत्रक आकाश चौधरी, कार्यक्रम प्रमुख अमन ठाकुर सहित कई पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। व्यवस्था प्रमुख रणवीर सिंह, आवास प्रमुख अजय परखम, प्रदर्शनी प्रमुख भानु प्रताप सिंह, यातायात/पार्किंग प्रमुख ज्ञानेंद्र चौहान और मोबाइल पार्किंग प्रमुख मुकेश वार्ष्णेय बनाए गए। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 16 और 17 मई को संस्कृति यूनिवर्सिटी में किया जाएगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। बैठक का संचालन आकाश चौधरी ने किया।मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में सोमवार को जिला कार्यालय पर आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्य योजना बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने प्रशिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न टोलियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपीं। जिला प्रभारी अशोक कटारिया ने प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं और संगठन की नींव को मजबूत करते हैं। वहीं, राज्यसभा सांसद चौ. तेजवीर सिंह ने सभी पदाधिकारियों से निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। बैठक में वर्ग प्रभारी हेमेंद्र शर्मा, संचालन समिति प्रमुख सत्यपाल चौधरी, नियंत्रक आकाश चौधरी, कार्यक्रम प्रमुख अमन ठाकुर सहित कई पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। व्यवस्था प्रमुख रणवीर सिंह, आवास प्रमुख अजय परखम, प्रदर्शनी प्रमुख भानु प्रताप सिंह, यातायात/पार्किंग प्रमुख ज्ञानेंद्र चौहान और मोबाइल पार्किंग प्रमुख मुकेश वार्ष्णेय बनाए गए। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 16 और 17 मई को संस्कृति यूनिवर्सिटी में किया जाएगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। बैठक का संचालन आकाश चौधरी ने किया।