मंदिर में विग्रह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली शोभायात्रा
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौली गौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र के खजुरिया गांव में भगवान शिव मंदिर में विग्रह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। गांव के अरुण अवस्थी ने जर्जर हो गए पुराने शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराकर शिव परिवार को पुनः नए सिरे से विग्रह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शिव विग्रह का श्रृंगार कर मौर पहना कर विशाल शोभा यात्रा निकालकर क्षेत्र के कुंतेश्वर महादेव मंदिर तक यात्रा निकल गई है। इससे पहले कोतवाली बदोसराय पर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना की गई है। कार्यक्रम के पुरोहित आचार्य पंडित अजय बाजपेई ने बताया कि यह यात्रा पुनः गंतव्य पर जाकर समाप्त होगी तथा बिधि विधान से भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस मौके पर अनिल कुमार अवस्थी,सोनू अवस्थी,शेषनरायण पान्डेय, ज्ञान सागर अवस्थी, रोहित पांडेय,मनोराम पांडेय देवीशंकर पांडेय अजय,रामू पान्डेय सहित बडी संख्या में ग्रामीण शिव बारात में शामिल थे।