भूदेवी कॉलेज में इण्टरमीडिएट के विद्यार्थियों का हुआ विदाई समारोह
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूँ बिल्सी । नगर बिल्सी के भूदेवी वार्ष्णेय इण्टर कॉलेज में आज दिनांक 11.02.2026 दिन बुधवार को इण्टरमीडिएट के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हुआ जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन प्रबन्धक श्री सुरेश बाबू गुप्ता, उप प्रबन्धक श्री दिनेश कुमार गुप्ता, प्रबन्ध समिति सदस्य श्री संजीव कुमार वार्ष्णेय एव प्रधानाचार्य श्री प्रदीप कुमार शर्मा ने किया विद्यालय प्रबन्धक श्री सुरेश बाबु गुप्ता ने छात्र / छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुऐ कहा विदाई समारोह के माध्यम से हम अपने वरिष्ठ छात्र/छात्राओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते है यह उनके योगदान को स्वीकार करने और सराहने का अवसर होता है साथ ही विद्यालय में विताये गये वर्ष जीवन के अनमोल क्षण होते हैं विदाई समारोह उन यादों को सहजने का अवसर देता है। उपप्रबन्धक दिनेश कुमार गुप्ता एवं प्रबन्ध समिति सदस्य श्री संजीव कुमार वार्ष्णेय ने भी अपने विचार व्यक्त किये। तत्पश्चात कक्षा 12 की प्रीबोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया जिसमें विज्ञान वर्ग में शुभम सागर कला वर्ग में कुछ अहदनूर, तथा वाणिज्य वर्ग में कु० सुहानी चौहान ने सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल किये इन बच्चों को प्रधानाचार्य द्वारा पुरष्कृत किया गया। मिस वीडीवीआइसी में कुo अहदनूर एवं मिस्टर वीडीवीआइसी में लक्ष्य तिवारी को चयनित किया गया। साथ ही हैड वॉय अनुभव यादव तथा हैड गर्ल कुo वंशिका राघव को नियुक्त किया गया और इण्टरमीडिएट के सभी विद्याथियों को आशीर्वाद स्वरूप सप्रेम भेंट प्रदान की गई। प्रधानाचार्य श्री प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियो को शुभकामनायें देते हुऐ कहा विदाई समारोह से यह संदेश मिलता है कि संस्था अपने विद्यार्थियों या सदस्यों को परिवार की तरह मानती है। इससे भावनात्मक सम्बन्ध और मजबूत होते हैं साथ ही उन्होंने कहा विदाई केवल अन्त नहीं बल्कि नई यात्रा की शुरूआत है। यह कार्यक्रम आगे बढ़ने, सपनों को पूरा करने और जीवन में सफलता पाने की प्रेरणा देता है। तथा सभी को वेस्ट ऑफ लक बोल कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी तथा समस्त स्टाफ ने छात्र/छात्राओं के लिए शुभकामनायें दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर प्रदीप कुमार सक्सेना, अभिषेक माहेश्वरी, शैफाली माहेश्वरी, सुनील कुमार, वरुण कुमार सिंह, अमित कुमार दीक्षित, कुo उमा शर्मा, माधुरी शांखी, आरती जैन, गीता रानी, शुजाहिद अली, दुष्यंत सिंह, कु० फौजिया शेख, अबनेश पाल, रोहताश पटेल, रवि कुमार, रवीना आदि कॉलेज का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।