भारतीय हलधर किसान यूनियन ने 5 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी बदायूं को सौंपा ,शीघ्र समाधान का मिला आश्वाशन
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी । जनपद बदायूं के उपनगर बिल्सी में भारतीय हलधर किसान यूनियन के बैनर तले आज बिल्सी तहसील मुख्यालय पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी बदायूं को ज्ञापन सौंप 5 सूत्रीय मांगे रखीं । जिसमें छुट्टा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाने हेतु ठोस कदम उठाये जाए एवं बिजली की बदहाल व्यवस्था में सुधार किया जाए ।एवं बिल्सी की सोत नदी का जीर्णोद्धार किया जाए इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े सरकारी नल व वाटरकूलर सही कराये जाएं तथा बाँस बरौलिया में सड़क निर्माण शिव मन्दिर तक कराया जाए आपको बता दें कि उक्त ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को सादर अवगत कराते हुए शीघ्र ही उक्त बिंदुओं पर कार्यवाही किया जाने का आग्रह किया है ।ज्ञापन देने वालो में अवधेश लड्डा ,मृगांक जैन उर्फ टीटू,जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ,विजनेश सोलंकी ,एडवोकेट शाहनवाज अल्वी ,नरेश पाल ,चंद्रसेन माहेश्वरी ,विवेक चौहान, सूरज सागर ,डॉ नीरज अग्निहोत्री,अजीत गुज्जर, अजीत वार्ष्णेय समेत कई पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।संवाद









