भगवान परशुराम का जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। भगवान परशुराम जी का जीवन चरित्र हम सभी के लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है। वे अपने पिता के आज्ञाकारी पुत्र थे और उन्होंने अपने जीवन में सदैव गरीबों तथा गौ माता की रक्षा के लिए संघर्ष किया। यह विचार बार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीवनयन तिवारी ने नगर के बीएसएनएल टावर के पीछे परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज में व्याप्त दुष्ट प्रवृत्तियों का विरोध करते हुए सदैव न्याय और धर्म की स्थापना के लिए कार्य किया तथा गांव, गरीब और गौ माता की रक्षा हेतु सराहनीय योगदान दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री डॉ. अंजू चंद्रा, गिरधर गोपाल गुप्ता, अनिल मिश्रा, हेमचंद्र जैन, सरदार सतनाम सिंह, अनुपम निगम, नीरज शर्मा, विजय गुप्ता, अशोक मिश्रा, ज्ञानू गौतम, रामलखन यादव, रंजीत यादव, सौरभ वर्मा, राजेश त्रिवेदी, कुलदीप कुमार वर्मा, ज्ञानू पाठक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।









