ब्लॉक संसाधन केंद्र बंकी पर नवपदोन्नत खण्ड शिक्षा अधिकारियों का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित

ब्लॉक संसाधन केंद्र बंकी पर नवपदोन्नत खण्ड शिक्षा अधिकारियों का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के खण्ड शिक्षा अधिकारियों के पी इ एस. संवर्ग में पदोन्नत होने पर ब्लॉक संसाधन केंद्र बंकी पर सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी हरख अश्वनी प्रताप सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी सूरतगंज संजय कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी रामनगर रमेश चंद्रा तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी सिद्धौर प्रमोद कुमार उपाध्याय एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी मसौली जैनेन्द्र कुमार जी को पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गईं। ब्लॉक संसाधन केंद्र बंकी में खण्ड शिक्षा अधिकारी चंद्र शेखर यादव द्वारा सभी नवपदोन्नत अधिकारियों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने पदोन्नति को शिक्षा विभाग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा, अर्चना, सुषमा सेंगर, आराधना अवस्थी, अनुदेशक संघ जिलाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी गांधी, प्राथमिक शिक्षक संघ जिला आईटी सेल प्रभारी दिलीप तिवारी सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।