बाराबंकी में अपना दल (सोनेलाल) की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और मिशन-2027 पर जोर

निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी। अपना दल (सोनेलाल) की जनपद इकाई की मासिक समीक्षा बैठक आज स्थानीय पार्टी कार्यालय बड़ेल में जिला अध्यक्ष विनय प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए बूथ स्तर पर कमेटियों के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया। सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने पर भी सहमति बनी, जिससे संगठन को और सशक्त किया जा सके। जन समस्याओं को लेकर भी बैठक में विशेष चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याएं सुनें और प्रशासनिक स्तर पर उनके शीघ्र समाधान के लिए प्रयास करें। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भी रणनीति बनाई गई। जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि संगठन के प्रति समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही आगामी चुनावों में प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में प्रदेश सचिव डॉ. नीरज पटेल, प्रदेश सचिव (विधि मंच) सुरेश चंद्र गौतम, डॉ. प्रदीप सोनकर, जिला उपाध्यक्ष आशीष वर्मा, अनूप वर्मा, गिरिजा शंकर वर्मा, जिला महासचिव राहुल विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला मंच से ममता वर्मा, किरन मौर्या, कुसुमा देवी, रीता देवी, अंजुलता और शीला देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि समाज के वंचित और शोषित वर्ग को उनका हक दिलाना है। बाराबंकी का एक-एक कार्यकर्ता मिशन-2027 को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा से कार्य करेगा।”