बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर लोहानियां में भव्य समारोह व भंडारा आयोजित

निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर (बाराबंकी)। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर ग्राम लोहानियां (बड़ावां) स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में समारोह व भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मा. राजेंद्र प्रसाद गौतम (एडवोकेट), पूर्व प्रमुख व विधानसभा प्रभारी कुर्सी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि बाबा साहब के विचारों को अपनाकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम में कोकब भाई, प्रमोद गौतम, सलामानी, हनुमान प्रसाद, संतोष प्रधान सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान अतिथियों ने तथागत गौतम बुद्ध व संत गुरु रविदास के जीवन व आदर्शों पर भी प्रकाश डाला। समारोह के दौरान पूड़ी, लड्डू व अन्य मिठाइयों का वितरण किया गया। “जय भीम” के नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोग रैली के रूप में शामिल हुए और बड़ी संख्या में मौजूद रहकर आयोजन को सफल बनाया।