बाइक से बाइक की टक्कर में दो लोग हुए घायल प्राथमिक उपचार के बाद एक जिला अस्पताल रेफर- दूसरे का संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में उपचार चल रहा है
अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। थाना सफदरगंज क्षेत्र के सिरौलीगौसपुर से उधौली मार्ग पर बाबा पुरवा गांव के समीप दो बाइक आमने-सामने से भिड़ गई । स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस से घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाया गया । जंहा से एक ब्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर-कर दिया गया है। मामला थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम बाबा पुरवा मजरे डूंडी के पास का है।जंहा बाइक से बाइक की टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल हुए।थाना टिकैत नगर क्षेत्र के हरहरी गांव के रहने वाले गंभीर घायल राम केश 60 वर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि सामने वाली बाइक सवार थाना टिकैत नगर भट्ट पुरवा गांव के रहने वाले बहादुर 40 वर्ष का उपचार संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है।









