बाइक सवार दंपति के साथ मारपीट, एक घायल

निष्पक्ष जन अवलोकन

बदायूं/बिल्सी। उघैती थाना क्षेत्र के खंडुआ गांव के पास एक बाइक दूसरी बाइक से टच होने पर दबंगों ने बाइक सवार दंपति के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में बाइक सवार एक व्यक्ति के गंभीर चोट आई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, जिसके बाद पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा और पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। उघैती थाना क्षेत्र के बड़ौली की मढै़या निवासी सिद्धधारी ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी सोमवती के साथ बाइक से अपने घर लौट रहे थे जैसे ही बाइक क्षेत्र के खंडुआ गांव के पास पहुंची तो उनकी बाइक दूसरी बाइक से मामूली सी टच हो गई। इसी बात को लेकर खंडुआ निवासी बाइक सवार लोगों ने दंपति के साथ मारपीट की, मारपीट में सिद्धधारी के गंभीर चोट आई है। वही मामले की शिकायत पुलिस से की गई जिसके बाद पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।