बरोलिया के पंचायत भवन में पुलिस की चौपाल में नारी शक्ति मिशन को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया

बरोलिया के पंचायत भवन में पुलिस की चौपाल में नारी शक्ति मिशन को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। थाना कोतवाली बदोसरांय के प्रभारी निरीक्षक राम अवतार राम की अध्यक्षता एंव ग्राम प्रधान जय प्रकाश वर्मा के संयोजन में पुलिस की चौपाल हुई। जिसमें नारी शक्ति मिशन के साथ साथ गांव के एच एस,असलहा लाइसेंस, इत्यादि बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बुधवार को पंचायत भवन बरोलिया पारिजात धाम में पुलिस की चौपाल हुई। जिसमें प्रभारी निरीक्षक राम अवतार राम, उपनिरीक्षक, सुरेश त्रिपाठी व महिला कान्स्टेबल आदि ने नारी शक्ति मिशन पर चर्चा करते हुए महिलाओं को टोल फ्री नम्बरों की जानकारी दी गई।इस मौके पर ग्राम प्रधान के अलावा गांव की महिलायें पुरुष आदि मौजूद रहे। तत्पश्चात बकरीद पर्व को शांति पूर्वक मनाने को लेकर प्रभारी निरीक्षक राम अवतार राम पुलिस उपाधीक्षक रामनगर गरिमा पंत व बडी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ ग्राम किन्तूर का भ्रमण कर कुर्बानी स्थलों आदि का जायजा लिया।