बदोसरांय कोटवाधाम मार्ग पर अज्ञात वाहन 50 वर्षीय अधेड को रौंद कर फरार घायल का संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में चल रहा है उपचार
अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।बीती रात बदोसरांय से कोटवाधाम टिकैत नगर मार्ग पर नोमानी भटठा के पास अज्ञात वाहन ने अरियामऊ जदवापुर निवासी 50 वर्षीय बेचन लाल यादव को जोरदार टक्कर मार कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया जंहा उसका उपचार चल रहा है।









