पुलिस चौकी सुढ़ियामऊ के अंतर्गत ग्राम करंधी मजरे जफरपुर में दो लोगों ने घर

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी) पुलिस चौकी सुढ़ियामऊ के अंतर्गत ग्राम करंधी मजरे जफरपुर में दो लोगों ने घर घुसकर मारपीट बिना किसी बहस के उन्होंने गाली-गलौज करते हुए बच्चों के साथ लात-घूंसे और डंडे से मारपीट शुरू कर दी।मारपीट में दोनों बच्चो को घायल हो गये। गुरुवार को हुई घटना में पीड़िता मिथिलेश कुमारी पत्नी राजेशकुमार ने पुलिस को लिखित शिकायत दी गुरुवार को उनके बच्चे घर में अकेले थे। शाम करीब 4:30 बजे गांव के ही एक युवक और एक महिला उनके घर में घुस आए। पीड़िता की दोनों बेटियों को मारापीटा,जिसमे उसके चोटें आई हैं।