पीईएस में पदोन्नत पांच खंड शिक्षा अधिकारियों का सम्मान

पीईएस में पदोन्नत पांच खंड शिक्षा अधिकारियों का सम्मान

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, बाराबंकी द्वारा जिला पंचायत स्थित संघ कार्यालय पर पीईएस संवर्ग में पदोन्नत खंड शिक्षा अधिकारियों के सम्मान में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी हरख अश्वनी प्रताप सिंह, सूरतगंज संजय कुमार, सिद्धौर प्रमोद कुमार उपाध्याय, मसौली जैनेन्द्र कुमार तथा संजय शुक्ला को प्रादेशिक शैक्षिक सेवा (पीईएस) संवर्ग में पदोन्नति प्राप्त होने पर माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने की। उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी प्रशासनिक क्षमता एवं शिक्षा के प्रति समर्पण से विभाग को नई दिशा मिलेगी। सम्मानित अधिकारियों ने शिक्षक संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। समारोह में जिला मंत्री उमानाथ मिश्रा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर बाजपेयी,चंद्र प्रकाश,जिला कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, जिला आईटी सेल एवं मीडिया प्रभारी दिलीप तिवारी, मसौली ब्लॉक अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ब्लॉक मंत्री सिरौलीगौसपुर अनूप अवस्थी, सूरतगंज ब्लॉक मंत्री रवि शंकर जोशी ,ललित वर्मा , राज कुंवर दुबे,अनुदेशक संघ प्रदेश प्रवक्ता नीरज पाण्डेय ,जिलाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी , मंत्री सुजीत सिंह , संगठन मंत्री अम्बरीश यादव, आशीष वर्मा ,रोहित नाग सहित जनपद एवं विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी, शिक्षक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।