पांच को होगा होली मिलन समारोह व काव्य संध्या

निष्पक्ष जन अवलोकन

पांच को होगा होली मिलन समारोह व काव्य संध्या

बदायूं/बिल्सी। कोतवाली के सामने स्थित रंजना हॉस्पिटल परिसर में पांच मार्च को सायं पांच बजे से होली मिलन समारोह एवं काव्य संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के आयोजक एवं समाजसेवी डॉ. उमेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस बार का आयोजन विशेष रहेगा। पहली बार नगर में ऐसा अवसर होगा जब राजनीतिज्ञों, कलाकारों, पत्रकारों, लेखकों, कवियों और अधिवक्ताओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों का एक मंच पर संगम देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, इसी भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। काव्य संध्या में सोनरूपा विशाल, श्रीदत्त शर्मा, समीक्षा पाठक, शिवकुमार शर्मा और उज्ज्वल वशिष्ठ सहित स्थानीय कवि वेदरिचा माथुर, आशीष वशिष्ठ, सुवीन माहेश्वरी, विष्णु असावा एवं ओजस्वी जौहरी अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। कवि अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को होली के रंग में सराबोर करेंगे। समारोह की अध्यक्षता नरेंद्र मोहन गरल करेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।