पांचवां बड़ा मंगल पर लगे भंडारे, खूब रही धूम

पांचवां बड़ा मंगल पर लगे भंडारे, खूब रही धूम

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामशंकर वर्मा रामनगर बाराबंकी। जेष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार पर क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिरो तथा विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा चलाए जा रहे भंडारों में भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कस्बा रामनगर में भगवान देई पाटन शाह मार्केट में शुभम अग्रवाल सुमन स्टूडियो सलोनी अवस्थी बुक डिपो द्वारा चलाए जा रहे हो भंडारे में छोला चावल और पूड़ी प्रसाद का वितरण किया जा रहा था इण्डेन गैस एजेंसी कार्यालय के पास दीपक त्रिपाठी दिलीप वर्मा अमरेश यादव रोशन त्रिपाठी इस्तिकार अहमद सगीर द्वारा चलाए जा रहे भंडारे में पूड़ी सब्जी प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। रामनगर फ़तेहपुर मार्ग के किनारे समाजसेवी विनोद शुक्ला द्वारा चलाए जा रहे विशाल भंडारे में पूड़ी सब्जी हलुआ प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। व्यापारी नेता रविकांत पांडे द्वारा चलाए जा रहे भंडारे में पूरी सब्जी छोले चावल बूंदी का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरण किया जा रहा था इसी क्रम में ग्राम मनौरा स्थित कारेदेव बाबा के प्रसिद्ध स्थान पर तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगदंबा सिंह द्वारा चलाए जा रहे भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूड़ी सब्जी छोले चावल व बूंदी प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा कस्बा रामनगर स्थित पक्का तालाब हनुमान मंदिर बरियारपुर स्थित झड़ूलें दास बाबा चंदनापुर हनुमान मंदिर रानी बाजार हनुमान मंदिर बिंदौरा हनुमान मंदिर सहित सभी हनुमान मंदिरों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाबली हनुमान का पूजा अर्चना किया।